सोशल मीडिया सेंसेशन प्रिया प्रकाश का अब ये वीडियो हुआ वायरल, अब तक इतने लोग देख चुके हैं
सोशल मीडिया पर धमाल मचाने वाली प्रिया प्रकाश वारियर का फिर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो खूब धूम मचा रहा है. फिल्म ‘ओरू अदार लव’ की मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर ने इस वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में उनके एक्सप्रेशंस देखते ही बन रहे हैं, बीते साल उन्होंने अनोखे अंदाज में ‘आंख मारकर’ हाहाकार को मचा दिया था. वायरल हो रहे उनके वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि वो बारिश में भीग रही हैं फिर अपने पुराने अंदाज में आंख मार रही हैं, उनके इस वीडियो को करीब 90 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे देखने को सिलसिला लगातार जारी है। मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर ने पिछले साल अपने वीडियो और एक्सप्रेशंस से सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया था। वीडियो के अलावा प्रिया प्रकाश वारियर अपनी फोटो की वजह से भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए कुछ फोटो शेयर की थी, जिसमें वह ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रही थीं. इन फोटोज में प्रिया प्रकाश वारियर के लुक के साथ ही उनकी स्माइल भी काफी प्यारी लग रही थी. बता दें कि प्रिया प्रकाश वारियर ने ‘विंक और फायर गन’ के इशारे से सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल की थी।
वीडियो और फोटो आने के बाद प्रिया प्रकाश वारियर की फैन फॉलोइंग इस कदर बढ़ी कि अब उनके इंस्टाग्राम पर 70 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स मौजूद हैं. प्रिया प्रकाश वारियर की एक्टिंग को सबसे ज्यादा फिल्म ओरू अदार लव में सराहा गया था. हालांकि, वह जल्द ही ‘श्रीदेवी बंगलो’ और ‘लव हैकर्स’ के जरिए बॉलीवुड में भी एंट्री करने वाली हैं।




