छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य परीक्षा सेवा 2020 के अंतर्गत चयनित दो सहायक पंजीयक और राज्य परीक्षा सेवा 2019 में चयनित 24 सहकारी निरीक्षक/ सहकारिता विस्तार अधिकारियों की नियुक्ति एवं पदस्थापना का आदेश सहकारिता विभाग मंत्रालय द्वारा आज जारी कर दिया गया। सहकारिता विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सहायक पंजीयक पद के लिए चयनित मनीष खोब्रागडे को कार्यालय पंजीयक सहकारी संस्थाएं इन्द्रावती भवन नवा रायपुर और रामचरण धु्रव को कार्यालय उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं जिला महासमुंद पदस्थ किया गया है।
सहकारी निरीक्षक/सहकारिता विस्तार अधिकारी के पद पर चयनित अभिसार पाण्डेय को कार्यालय उप पजंीयक सहकारी संस्थाएं कवर्धा, कुमारी प्रिंसी तम्बोली और श्री योगेश श्रीवास्तव को कार्यालय पंजीयक सहकारी संस्थाएं नवा रायपुर, श्रवण बंसल को सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं बलरामपुर, कुमारी विभा कश्यप को उप पंजीयक कार्यालय सहकारी संस्थाएं जांजगीर-चांपा, श्री प्रजय सोनी सहकारिता विस्तार अधिकारी धमधा कार्यालय उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं दुर्ग, श्री अभिषेक मिश्रा सहकारिता विस्तार अधिकारी नवागढ़ कार्यालय उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं जांजगीर-चांपा पदस्थ किया गया हैं।
कुमारी खुशबू श्रीवास को कार्यालय सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं मुंगेली, कुमारी रश्मि जायसवाल को कार्यालय पंजीयक सहकारी संस्थाएं नवा रायपुर, श्री अविनाश कश्यप को कार्यालय उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं रायगढ़, श्री अभिषेक सोनी को कार्यालय उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं सूरजपुर, श्री चन्द्रकांत चन्द्राकर सहकारिता विस्तार अधिकारी गुरूर कार्यालय उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं बालोद, कुमारी वर्षा रानी पटवर्धन को कार्यालय उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं बेमेतरा, श्री आकाश देवांगन को कार्यालय सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं दंतेवाड़ा, कुमारी उर्वशी सिदार सहकारिता विस्तार अधिकारी सक्ती कार्यालय उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं जांजगीर चांपा पदस्थ किया गया है।




