छत्तीसगढ़

राजनांदगांव – आदिवासी समाज ने विधायक पति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

राजनांदगांव जिले के छुरिया क्षेत्र के आदिवासी समाज ने विधायक पति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा है ।मांग पूरी न होने पर आदिवासी समाज ने उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी है ।

अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत विधायक पति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर छुरिया क्षेत्र के आदिवासी समाज ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा है । बीते एक दो माह से विधायक पति के खिलाफ आदिवासी समाज के एक युवक ने रेत मामले मे विधायक पति के खिलाफ गाली गलौज सहित आदिवासी समाज के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी को लेकर एफ आई दर्ज कराई गई है लेकिन विधायक पति की गिरफ्तारी आज पर्यन्त नही हुई है ऐसे मे गुस्साए आदिवासी समाज के लोगो ने एस पी को ज्ञापन सौपकर तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है समाज ने मांग पूरी न होने पर उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी है ।

छुरिया क्षेत्र के आदिवासी समाज बडी संख्या मे एस पी कार्यालय पहुचे थे, आदिवासी समाज ने अपराध पंजीबध्द होने के बावजूद एक माह बाद भी कार्यवाही न होने का आरोप पुलिस विभाग पर लगाया है ।

Related Articles

Back to top button