राजनांदगांव – मकान ब्रिकी के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप से घिरे व्यक्ति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी सफाई, जानें मामला

डोंगरगढ़ के गलफट परिवार के साथ मकान ब्रिकी के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप से घिरे नागेन्द्र चतुर्वेदी ने प्रेस कान्फ्रेंस कर अपने उपर लगे आरोपों को नाकारा है।
बीते दिन हो राजेश गलफट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए डोंगरगढ़ नागेंद्र चतुर्वेदी पर मकान बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था वही मारपीट कर मकान से निकाल देने की बात कही थी जिस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नागेंद्र चतुर्वेदी ने भी आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि राजेश के द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं वह अपने मकान की रजिस्ट्री उनके नाम पर कराने अब भी तैयार है लेकिन राजेश के द्वारा उन्हें रुपए नहीं दिए जा रहे हैं जिसके वजह से मकान की रजिस्ट्री नहीं कराई गई वहीं उन्होंने मारपीट किए जाने के आरोप को खारिज किया है।
नागेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि उक्त मकान उनकी पत्नी के नाम पर है लेकिन राजेश गलफट ने उन्हें अपने झांसे में लेकर एग्रीमेंट करा लिया था। 29 लाख रुपए में मकान का सौदा हुआ था लेकिन राजेश ने अब तक डेढ़ लाख रुपए ही दिए हैं, वही राजेश गलफट ने 7 लाख रूपये देने की बात कही थी। नागेंद्र ने कहा कि पूरे रुपए देने पर वह अब भी अपने मकान की रजिस्ट्री राजेश के नाम पर करने तैयार हैं।




