छत्तीसगढ़
Trending

जांजगीर – अपहरण कर नाबालिग संग किया था युवक ने दुष्कर्म, हुई 20 साल की सजा

जांजगीर- चापा जिले में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले युवक को 20 साल की सजा कोर्ट ने सुनाई है।मिली जानकारी के मुताबिक युवक 15 साल की लड़की का अपहरण कर अपने साथ ले गया था। इसके बाद उसने लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

Read Also – गरियाबंद – गुटखा – गुड़ाखु के कालाबाजारी को लेकर देर रात एसडीएम ने व्यापारियो के यहां मारा ताबड़तोड़ छापा

मामले के एक साल बाद आरोपी को अब कोर्ट ने सजा सुनाई है। दरअसल, 19 अक्टूबर 2020 को लड़की रात 10 बजे से गायब हुई थी। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला था। परिजनों ने उनके रिश्तेदारों से और कई लोगों से संपर्क किया था। मगर लड़की का कुछ पता नहीं चल सका। फिर 23 अक्टूबर 2020 को परिजनों ने मामले की शिकायत शिवरीनारायण थाने में की थी। पता चला कि शुभम लड़की को लेकर कोरबा चले गया था। यहीं उसने लड़की के साथ रेप किया था।

Read Also – सनी लियोनी ने बिकिनी फोटो शेयर कर मचाया कोहराम, बेहद सेक्सी और ग्लैमरस है एक्ट्रेस का अंदाज

पुलिस ने उसी दौरान शुभम को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद से यह मामला कोर्ट में चल रहा था।अब एक साल बाद विशेष सत्र न्यायाधीश ने युवक को 20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही उसके खिलाफ 5 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button