inh24Youth Corner

छत्तीसगढ़ – फूड सप्लाईज इंस्पेक्टर के पदों पर बम्पर भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (CG Vyapam Food Inspector Recruitment) ने फूड सप्लाईज इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली हैं. वे कैंडिडेट्स जो इन पदों के लिए आवेदन करने के योग्य और इच्छुक हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर इस बाबत दिया नोटिस देख सकते हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से फूड इंस्पेक्टर के कुल 84 पद भरे जाएंगे.

इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसलिए अगर आप भी इच्छुक हों तो और देर न करें और जल्द से जल्द फॉर्म भर दें. सीजी व्यापम फूड इंस्पेक्टर (CG Vyapam Food Inspector Recruitment) पदों पर अप्लाई करने की अंतिम तारीख 30 जनवरी 2022 है. इस संंबंध में आधिकारिक नोटिस देखने के लिए सीजी व्यापम की ऑफीशियल वेबसाइट पर जाएं, जिसका पता है – vyapam.cgstate.gov.in

जरूरी तारीखें –

सीजी व्यापम फूड इंस्पेक्टर (CG Vyapam Food Inspector Recruitment) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आरंभ होने की तारीख – 07 जनवरी 2022

सीजी व्यापम फूड इंस्पेक्टर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख – 30 जनवरी 2022

सीजी व्यापम फूड इंस्पेक्टर पदों के लिए ऑनलाइन फीस भरने की अंतिम तारीख – 30 जनवरी 2022

सीजी व्यापम फूड इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन पत्रों में सुधार करने की तारीख – 31 जनवरी 2022 से 02 फरवरी 2022

सीजी व्यापम फूड इंस्पेक्टर पदों के लिए लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड रिलीज होने की तारीख – 11 फरवरी 2022

सीजी व्यापम फूड इंस्पेक्टर (CG Vyapam Food Inspector Recruitment) पदों के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा की तारीख – 20 फरवरी 2022

कौन कर सकता है अप्लाई –

सीजी व्यापम फूड इंस्पेक्टर (CG Vyapam Food Inspector Recruitment) पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किए कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. जहां तक आयु सीमा की बात है तो इन पदों के लिए आयु सीमा 21 से 30 वर्ष रखी गई है. हालांकि आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क –

सीजी व्यापम फूड इंस्पेक्टर (CG Vyapam Food Inspector Recruitment) पदों के आवेदन करने के लिए सामान्य श्रेणी के कैंडिडेट्स को 350 रुपए शुल्क देना होगा. ओबीसी श्रेणी को 250 रुपए और एससी/एसटी/पीएच श्रेणी को शुल्क के रूप में 200 रुपए देने होंगे.

नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें.

Related Articles

Back to top button