छत्तीसगढ़
युवती अपने दोस्त की आत्महत्या से थी दुखी, फिर खुद भी झूल गयी फांसी पर, लिखा – सॉरी पापा
छत्तीसगढ़ में भिलाई सेक्टर-4 निवासी एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि युवती अपने दोस्त की आत्महत्या से बहुत दुखी थी। युवती ने मौके पर सुसाइड नोट भी छोड़ रखा था जिसमें लिखा है-सॉरी पापा मैं कुछ नहीं कर पाई।
बता दें मृतक पीएचक्यू रायपुर में पोस्टेड सब इंस्पेक्टर की बेटी थी। गुरुवार देर रात सेक्टर-4 निवास में युवती ने फांसी लगी ली। शुक्रवार सुबह युवती कमरे से बाहर नहीं आई तो पिता दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। मौके पर युवती फांसी पर झुलती मिली।
युवती ने सुसाइड नोट भी छोड़ा था जिसमें उसने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने का जिक्र किया है। मृतक के पिता के मुताबिक बेटी के बचपन के एक दोस्त ने हफ्तेभर पहले खुदकुशी कर ली थी। इस घटना के बाद से उनकी बेटी काफी दुखी और परेशान थी।



