
रायपुर। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने शराब की बिक्री अब ऑनलाइन भी शुरू कर दी है। इससे शराब दुकानों में लगनी वाली भीड़ भी कम होगी। इसके साथ ही शराब दुकानों के बाहर लगने वाले चखना की दुकानों को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं। आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है।। इस निर्देश के तहत प्रदेश की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में शराब की बिक्री दुकानों के साथ आनलाइन भी किया जाएगा।
इस संबंध में आबकारी आयुक्त निरंजन दास ने कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चखना सेंटरों को भी हटाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, तो शराब दुकानों में बेरिकेंटिंग लगाने का आदेश दिया गया है। हालांकि इस निर्देश के साथ यह भी कहा गया है कि दुकानों में बिक्री बंद नहीं की गई है, लेकिन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन शराब बिक्री प्रणाली को लागू कर दिया गया है।




