बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है OnePlus 10 Pro, जाने इसमें क्या क्या है सुविधाए

OnePlus 10 Pro का इंतजार खत्म हुआ। OnePlus 10 Pro की लॉन्च डेट सामने आ चुकी है और इस स्मार्टफोन के इसकी महीने जनवरी में लॉन्च करने की तैयारी है। चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट रिवील कर दी गई है।OnePlus 10 Pro का इंतजार खत्म हुआ। OnePlus 10 Pro की लॉन्च डेट सामने आ चुकी है और इस स्मार्टफोन के इसकी महीने जनवरी में लॉन्च करने की तैयारी है।
चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट रिवील कर दी गई है। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 10 Pro को चीन में इसी महीने 11 जनवरी को पेश किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इसे ग्लोबल लॉन्च के बारे में कोई भी स्पष्ट जानकारी निकलकर सामने नहीं आ सकी है।
हालांकि, बीते कुछ दिनों पहले सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 10 Pro को फिलहाल अभी केवल चीन में ही लॉन्च किया जा रहा है। इसके अलावा OnePlus 10 Pro के फीचर्स से जुड़ी कुछ जानकारी भी निकलकर सामने आई हैं। इसमें आपको क्या-क्या फीचर्स (संभावित) मिल सकते हैं, वो भी बताते हैं।
OnePlus 10 Pro 5G में यूजर्स को 6.7 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले पैनल मिल सकता है। लीक जानकारी के मुताबिक, स्मार्टफोन का डिस्प्ले 2K रेजलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।इस फोन में आपको Qualcomm के लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 1 मिल सकता है।
इसकी स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको 12GB RAM और 256GB तक का इंटरनल स्टोरेज मिलने की संभावना जताई जा रही है। फोन की बैटरी की बात की जाएं, तो इसमें 80W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ यूजर्स को 5000mAh की दमदार बैटरी मिल सकती है।
फोन के कैमरे की बात करें, तो स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा होगा। वहीं, इसमें आपको 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 8MP का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।सेल्फी के लिए इसमें आपको 32MP का कैमरा मिलने की संभावना जताई जा रही है।लीक हुई जानकारी के मुताबिक, ये स्मार्टफोन ड्यूल नैनो 5G सिम कार्ड को सपोर्ट करेगा।इसमें आपको USB Type C, WiFi 6 और Bluetooth 5.2 कनेक्टिविटी फीचर के साथ आने की उम्मीद है।
OnePlus के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में Android 12 पर आधारित ColorOS12 मिलने की भी संभावना जताई जा रही है।प्रश्न- भारतीय व्यंजन काठी रोल की शुरुआत किस राज्य से हुई थी?


