लाइफस्टाइल

सर्दियों में भी खाएं संतरा, दमकती त्वचा सहित मिलेंगे ये फायदे…

सर्दियों में संतरे खाना बेहद फायदेमंद है। ये इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर वजन घटाने तक का काम करती है। साथ ही इसमें खूब सारा विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर के लिए बेहत जरूरी है। सर्दियों के मौसम में जैसे-जैसे तापमान कम होने लगता है, हमारी इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है, स्किन बेजान होने लगती है और पाचन कमजोर होने लगता है। संतरे में पाया जाने वाला विटामिन सी शरीर में कुछ कीटाणुओं को रोकने का काम करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। संतरा एक ऐसा फल है जो स्वस्थ शरीर के साथ दमकती त्वचा देता है। वहीं संतरे में खूब सारा फाइबर होता है जो वजन कम करने के साथ-साथ पाचन को भी मजबूत करता है। घुलनशील फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और ओवरइटिंग की आदत से बचाता है। इसकी वजह से शरीर में कैलोरी की मात्रा कम रहती है।

Related Articles

Back to top button