inh24मनोरंजन

बिग बॉस 15: अभिजीत बीचुकले की सबके सामने क्लास ली सलमान खान ने

अभिजीत बिचुकले हरदम कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं जिससे कि बिग बॉस के घर का माहौल खराब हो जाता है. शो के होस्ट सलमान खान इस वीकेंड के वार में सबकी क्लास लगाते हुए दिखाई देने वाले हैं.
टीवी रियलिटी चर्चित शो बिग बॉस 15 का ये सीजन इतने वीकेंड्स के बाद भी सुर्खियों में बना हुआ है. बिग बॉस 15 ऐसे तो इसमें बनने वाले नए लव कपल्स के लिए मशहूर है लेकिन शो में विवादित माहौल भी अक्सर देखने को मिल ही जाता है. ऐसा ही एक माहौल बना अभिजीत बिचकुले (Abhijeet Bichukale) और देवोलीना भट्टाचार्य (Devoleena Bhattacharjee) को लेकर जब अभिजीत ने Devoleena से बिग बॉस 15 के सेट पर उनसे किस मांगा. इस सीजन किसी ने भी किसी भी टास्क को गंभीरता से नहीं लिया और हर टास्क को रद्द करा दिया है.
घर के सदस्यों की इस हरकत से परेशान होकर शो के होस्ट सलमान खान इस वीकेंड के वार में सबकी क्लास लगाते हुए दिखाई देने वाले हैं. खास तौर से अभिजीत बिचकुले की क्लास सलमान खान लेते हुए दिखाई देने वाले हैं. अभिजीत बिचुकले हरदम कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं जिससे कि बिग बॉस के घर का माहौल खराब हो जाता है. कल तो उन्होंने हद भी पार कर दी.
आपको बता दें बिग बॉस 15 के हाल ही में बीते नवीनतम एपिसोड में अभिजीत ने देवोलीना के साथ बातचीत करते हुए उसके साथ छेड़खानी की थी. जैसा कि उन्होंने मौसम के बारे में बात की, पूर्व ने उसे पश्चिमी कपड़े पहनने के लिए कहा और साथ ही शाहरुख खान के लोकप्रिय दृश्य का अभिनय भी कर के भी दिखाया. सोशल मीडिया पर दिखाए गए प्रोमो में सलमान बिग बॉस कंटेस्टेंट्स से कहते हैं कि टास्क रद्द कराने में सभी कंटेस्टेंट्स ने PhD. कर ली है. सभी कंटेस्टेंट्स किसी न किसी तरीके से टास्क को रद्द करने में लगे रहते हैं.

Related Articles

Back to top button