सलमान खान एक्शन में, राधे, अंतिम के बाद टाइगर 3 की करेंगे शूटिंग

सलमान खान लॉकडाउन खत्म होने के बाद बैक टू बैक अपनी फिल्मों की शूटिंग (Shooting) करने में लगे हुए है। फिल्म राधे के शूटिंग खत्म करने के बाद सलमान फिलहाल महेश मांजरेकर की फिल्म ‘अंतिम’ की शूटिंग (Shooting) कर रहे हैं, अभी कुछ दिनों में ये शूटिंग भी खत्म होने वाली है। इसके तुरंत बाद, सलमान अपनी अगली एक्शन फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग शुरु कर देंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर 3 फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू होगी और पूरी टीम मार्च में ही दुबई के लिए रवाना होगी। चल रही फिल्म अंतिम की शूटिंग फरवरी माह में खत्म होगी। इसके बाद सलमान मुंबई में ही टाइगर 3 के कुछ सीन्स की शूटिंग करेंगे। इसके बाद कैटरीना कैफ समेत पूरी टीम दुबई जाएगी। इस फिल्म में भी सलमान खान एक रॉ (RAW) एजेंट अविनाश सिंह राठौर का रोल करेंगे। सूत्रों के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही दुबई में शुरू की जा सकती है।

बता दें कि सलमान और कैटरीना अपनी तीसरी फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर लंबे समय से सुर्खियों में है। यह मेगा बजट वाली फिल्म होगी। साल 2017 में ‘टाईगर जिंदा है’ की रिलीज के साथ ही निर्देशक अली अब्बास जफर ने यह बता दिया था कि इस फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म भी बनेगी। हालांकि, टाईगर 3 का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं।




