जरा हटके
अनोखा विवाह : पत्नी का दूसरे लड़के से था अफेयर, पति ने उसी से करा दी वाइफ की शादी

बिहार के जमुई जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रमी से करा दी है। अब इस शादी को संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ से मिलता-जुलता बताया जा रहा है। मामला एक सप्ताह पहले की बताई जा रही है। लेकिन शादी का वीडियो सोमवार को वायरल हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार पति ने अपनी पत्नी की शादी बेंगलुरू में करवाई है। पति का नाम विकास कुमार है, जो जमुई के सोनो थाना इलाके के बलथर गांव का निवासी है। विकास कुमार बेंगलुरू में जॉब करता था और शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ बेंगलुरू में ही रहता था। विकास कुमार की ये दूसरी शादी है। पहली पत्नी की आकस्मिक मौत के बाद विकास ने शिवानी नाम की लड़की से दो साल पहले शादी की थी।