जरा हटके

जरा हटके- शादी के 4 साल बाद हुआ तलाक, गुस्से में महिला ने वेडिंग फोटोग्राफर से मांग लिया रिफंड, चैट्स वायरल…


नई दिल्ली : अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए क्या-क्या नहीं करते. कोई बीच समुद्र में शादी समारोह का आयोजन कर सबको चौंका देता है. वैसे असल में देखा जाए तो शादियों को यादगार बनाने का काम तो फोटोग्राफर ही करते हैं. वो जो दूल्हा-दुल्हन के लिए हमेशा-हमेशा के लिए यादगार बन जाते हैं.

उन तस्वीरों को देख कर ही कपल अपने शादी के खूबसूरत पलों को याद करते हैं और खुश होते हैं, लेकिन आजकल शादी और फोटोग्राफर से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला काफी चर्चा में है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है.

पहले तो फोटोग्राफर को लगा कि कोई उससे मजाक कर रहा है, लेकिन बाद में मालूम पड़ा कि महिला वाकई में रिफंड चाहती है. फोटोग्राफर ने रिफंड करने से इनकार कर दिया और व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर कर दिए. उसका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

इस पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं. लैंस रोमियो फोटोग्राफर नाम के अकाउंट से चैट्स शेयर किए गए हैं. जिसके कैप्शन में फोटोग्राफर ने अपनी जिंदगी को फिल्मी बताया है.



Related Articles

Back to top button