छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ – SECL में Technician Apprenticeship के पद में वृद्धि करने हेतु माइनिंग छात्रों ने किया प्रदर्शन

मनीष रात्रे बिलासपुर – SECL छत्तीसगढ़ के मुख्य कार्यालय cmd के सामने माइनिंग के 2018 से लेकर 2021सत्र में पास हुई छात्रों ने प्रदर्शन किया , इस दौरान छात्रों ने secl के उच्च अधिकारियों से बात की तथा उन्हें उनके प्रशिक्षण पद के लिए निकले 310 सीटों को लेकर खूब विरोध किया।
बता दें कि पूर्व वर्ष 2018 तथा 2019 में इन पदों की संख्या 1000 से भी अधिक थी वही आज इनकी संख्या में इतनी कमी का कारण समछ पाना मुश्किल हो रहा है , पिछले सत्र में कोविड के वजह से secl द्वारा प्रशिक्षण पद के संदर्भ में कोई सूचना प्राप्त नही हुई थी।




