inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, जानें क्या कहा मौसम वैज्ञानिकों ने

रायपुर: प्रदेश में अब कड़ाके की ठंड शुरू होने वाली है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में अब उत्तर से ठंडी और शुष्क हवा आनी शुरू होंगी। इसके प्रभाव से ही आने वाले तीन से चार दिनों में विभिन्न क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान में भी गिरावट होकड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयारगी,हालांकि अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके साथ ही उत्तरी छत्तीसगढ़ में सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रहेगा। रविवार 19 दिसंबर से 21 दिसंबर तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहेगा।

शुक्रवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में उत्तर पूर्व से हवा आ रही है। अब उत्तर से ठंडी हवाएं आनी शुरू होगी। इसके प्रभाव से ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

रायपुर का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 13.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया,यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान डूमरबहार(जशपुर) में कृषि विज्ञान केंद्र में 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार दुर्ग का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे रहा,यहां का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Related Articles

Back to top button