लाइफस्टाइल

सर्दियों में शरीर को गर्म रखेगा राजगिरा का हलवा, सेहत के लिए है फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में खाने को अगर कुछ गर्म चीज मिल जाए तो पूरा शरीर कुछ समय के लिए गर्माहट महसूस करने लगता है। यही वजह है कि इस मौसम में लोग गाजर, सूजी, आटे का हलवा जमकर खाते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं राजगिरा का हलवा बनाने का तरीका। ये हलवा स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहतरीन होता है। जानिए राजगिरा का हलवा बनाने का तरीका-
फायदे
शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ राजगिरा पाचन शक्ति को भी मजबूत करता है। ऐसे में कब्ज जैसे समस्या का सामना कर रहे लोगों को इसे खाना चाहिए। राजगिरा हड्डियों के लिए भी अच्छा होता है। इसमें कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। साथ ही राजगिरा में ऐसे गुण होते हैं जो सूजन को कम करने में भी मदद करते हैं।

Related Articles

Back to top button