inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: आज ओपीडी सेवाएं रहेंगी बंद , हड़ताल पर चले डॉक्टर, पढ़े पूरी खबरे

रायपुर: नीट पीजी (NEET PG 2021) काउंसलिंग में देरी को लेकर आज देशभर के डॉक्टरों के तमाम संगठनों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है. फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने 27 नवंबर यानी शनिवार से देशभर में हड़ताल की अपील की है. इस वजह से देशभर के अस्पतालों के साथ दिल्ली के भी तीन अस्पतालों में OPD सेवाएं बंद रहेंगी. छत्तीसगढ़ के रेजिडेंट डॉक्टर आज ओपीडी सेवाओ को बंद कर हड़ताल करेंगे. फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ऐसोसिएशन(forda) के बैनर तले आयोजित हडताल में प्रदेश के लगभग 400 डॉक्टरों समेत देश भर के 10,000 हजार डॉक्टर शामिल हो रहे हैं. इस दौरान आज ओपीडी सेवाओ को पूरी तरह बन्द रखा गया है. ओपीडी बन्द होने से प्रदेश के रायपुर,बिलासपुर व जगदलपुर के मेडिकल कालेजों में ओपीडी सेवाएं बाधित रहेंगी. देश भर के रेजिडेंट डॉक्टरों ने विरोध स्वरूप कल रात केंडल मार्च भी निकाला था.

जानें क्या है मामला? नीट पीज काउंसलिंग में देरी की वजह से आज पूरे देश मे 10 हजार से ज्यादा रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे. वहीं, फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ मनीष ने बताया कि गुरुवार को हमने मीटिंग की थी जिसमें सारे आरडीए जुड़े थे. हमने तय किया कि हम ओपीडी सर्विस बंद करेंगे, लेकिन ये सब कब तक चलेगा हमें नहीं पता. ये अनिश्चितकालीन है. जब तक कोई समाधान नहीं निकलता, तब तक यह सब चलता रहेगा.

Related Articles

Back to top button