
धमतरी – सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू के विशेष सहयोग मुंबई में आरु की आवाज गूंजेंगी । बता दें कि आरू साहू ग्राम डोंगर नगरी ब्लाक धमतरी जिला की निवासी हैं। वह जीनियस इंग्लिश स्कूल नगरी में कक्षा आठवीं की छात्रा हैं। उसे बचपन से ही गाने का शौक था। राज्यपाल और मुख्यमंत्री से भी वह सम्मानित हुई हैं। गायन के क्षेत्र में उनके बढ़ते कदम यहीं नहीं रुके। मुंबई मुक्ति आडिटोरियम अंधेरी में नितिन फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले इंडियन रॉकस्टार सेशन-1 का फाइनल राउण्ड 28 नवम्बर को होगा।
इस कार्यक्रम में संगीत की बड़ी हस्ती वहां मौजूद रहेगी। यहां आरू साहू भी गायन के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखायेगी। अगर इसमें वह चुनी जाती हैं तो आगे दुबई के लिए चयनित हो जाएंगी। यहां तक के सफर में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू के जिला सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू का विशेष सहयोग रहा। मुम्बई में अश्विन जाचक इस प्रोग्राम के पार्टनर हैं। उनके माध्यम से आरु साहू को मंच मिलने का अवसर प्राप्त हुआ। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य व प्रदेश मंत्री खुबलाल ध्रुव ने कहा कि यह उनके लिये भी खुशी का पल रहेगा कि एक वनांचल क्षेत्र की बेटी को मुंबई में गायन का मौका मिला ।



