बिजनेस

Jio के सबसे सस्ते प्लान्स ने मचाया धमाका , जाने ऑफर

नई दिल्ली: रिलायंस जियो(Reliance Jio) कम कीमत में ज्यादा डाटा देने के लिए जानी जाती है। कंपनी के ग्राहकों(Company’s customers) के लिए कई छोटे-छोटे प्लान हैं, जो ज्यादा डाटा बेनिफिट(data benefit) देते हैं। आज हम आपको एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो Airtel और Vodafone-Idea के प्लान्स को भी पछाड़ देता है। इस प्लान के साथ Disney+ Hotstar एक साल के लिए फ्री में उपलब्ध है। Jio के 549 रुपये के प्लान में कई फायदे मिलते हैं। इसके साथ ही हम आपको Jio के बाकी प्लान्स(plans) के बारे में भी बताएंगे।
Jio का 549 रुपये वाला प्लान

Jio का 549 रुपये वाला प्लान 56 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डेटा। हाई स्पीड से डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 केबीपीएस हो जाएगी। बेनिफिट्स की बात करें तो 1 साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन और JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का एक्सेस मिलता है।

Jio का 444 रुपये वाला प्लान

500 रुपये से कम के प्लान में यह प्लान जियो का सबसे महंगा प्लान है। इसमें यूजर को 444 रुपये की जगह हर दिन 2GB इंटरनेट, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
Jio का 151 रुपये वाला प्लान
Jio का 151 रुपये वाला प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह प्लान बिना किसी डेली डेटा लिमिट के आता है। यानी 30GB डेटा कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
Jio का 201 रुपये वाला प्लान
Jio के 201 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी भी 30 दिनों तक की है। इसमें यूजर को 40GB डेटा मिलता है. यह प्लान भी बिना डेटा लिमिट के है। यानी डेटा का इस्तेमाल कभी भी किया जा सकता है।
Jio का 251 रुपये वाला प्लान
Jio का 251 रुपये वाला प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर को 50GB डेटा मिलता है। जिसे कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button