खेल जगत

कल तुम्हें मारना चाहते थे बच गए, कश्मीर से दूर रहो, गौतम गंभीर को फिर मिली धमकी

Gautam Gambhir News – भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर को लगातार दूसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक ‘आईएसआईएस कश्मीर’ नाम के संगठन ने उस धमकी भरे मेल में लिखा है कि ‘कल तुम्हें मारना चाहते थे, बच गए, कश्मीर से दूर रहो’. इसके साथ ही उस मेल में गौतम गंभीर के घर के बाहर का वीडियो भी उन्हें भेजा गया है।

Read Also – महज 500 रुपये कमाने वाली श्वेता तिवारी ऐसे बनी मशहूर अदाकारा, दिल जीत लिया सबका

बताया जा रहा है कि ये धमकी उन्हें बुधवार की दोपहर ईमेल के जरिए दी गई है। बीते 24 घंटे के अंदर उन्हें दूसरी बार मेल के जरिए धमकी मिली है। इससे पहले मंगलवार की देर रात भी उन्हें ईमेल के जरिए ऐसी ही धमकी दी गई थी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है कि ये कौन सा संगठन है।

जान से मारने की धमकी मिलने पर गौतम गंभीर ने आरोप लगाया है कि ‘ISIS कश्मीर’ से उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. सांसद गंभीर ने दिल्ली पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एहतियातन उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Read Also – इस कैच को देख सचिन तेंदुलकर हुवे भौंचक्के, वीडियो शेयर कर इसे क्या कहोगे, वीडियो हो रहा जमकर वायरल

आपको बता दें कि गंभीर ने पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के इमरान खान को बड़ा भाई कहने पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। गौतम गंभीर ने ट्वीट कर बिना नाम लिए सिद्धू पर हमला बोलते हुए कहा था कि ‘अपने बेटा या बेटी को बॉर्डर पर भेजो और तब किसी आतंकी देश के प्रमुख को बड़ा भाई बोलो। गौतम गंभीर आए दिन पाकिस्तानी क्रिकेटरों को भारत और जम्मू-कश्मीर के खिलाफ दिए हुए बयानों पर करारा जवाब देते हुए नजर आते हैं।

Related Articles

Back to top button