महज 500 रुपये कमाने वाली श्वेता तिवारी ऐसे बनी मशहूर अदाकारा, दिल जीत लिया सबका

कम लोगों को यह पता होगा कि श्वेता तिवारी का प्रतापगढ़ से गहरा नाता है। जी हां, छोटे पर्दे के साथ फिल्मों में धमाल मचाने वाली श्वेता प्रतापगढ़ की रहने वाली हैं।
एक छोटे से जिले की रहने वाली श्वेता ने टीवी इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। इतना ही हलचल इनके पर्सनल लाइफ में रहा। टीवी की दुनिया में ये प्रेरणा नाम से फेमस हैं।
श्वेता तिवारी का जन्मस्थान
दरअसल, श्वेता का जन्म 4 अक्टूबर 1980 को प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश में हुआ था। बता दें कि ये चर्चित शो बिग बॉस की विजेता भी रह चुकी हैं। श्वेता सरयुपारिन ब्राह्मण हैं। लेकिन उनकी परवरिश सपनों की नगरी मुंबई में हुई। आप जानकर चकित होंगे अपने सपने को पूरा करने के लिए एस अभिनेत्री ने बारह वर्ष की उम्र में पांच सौ रुपए मासिक वेतन पर एक ट्रैवेल एजेन्सी में काम करना शुरू कर दिया था।
Read Also – टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बायोग्राफी, जानें उनके बारे में सबकुछ
जब श्वेता बनी दुल्हन
बाकी लड़कियों की तरह श्वेता ने भी शादी के सपन देखे और महज 18 साल की उम्र में भोजपुरी फिल्मों के कलाकार राजा चौधरी के साथ इनकी शादी हुई। यह शादी सफल नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार श्वेता को सिवाय जिल्लत और मार-पीट के कुछ भी हासिल नहीं हुआ। इसके बाद श्वेता ने राजा का साथ छोड़ दिया और नौ साल साथ रहने के बाद दोनों का 2007 में तलाक हो गया।
2010 में स्वेता ने अभिनेता अभिनव कोहली को ह्यझलक दिखला जाह्ण के मंच से डेट करना शुरू किया। और तीन साल के प्रेम संबंध के बाद 2013 में अभिनव कोहली से शादी की थी।
Read Also – श्वेता तिवारी की फोटो स्टाइलिश और ग्लैमरस होती है,देखे पिछले दिनों की फोटो
दो बच्चों की मां हैं श्वेता
श्वेता की पहली शादी से राजा और श्वेता की एक बेटी है, जिसका नाम पलक है। कोर्ट के आदेशानुसार पलक श्वेता के पास रहती है। वहीं दूसरी शादी के बाद श्वेता और अभिनव कोहली का एक बेटा है , जिसका नाम रेयंश कोहली है। रेयांस का जन्म 27 नवंबर को शौर्य चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में हुआ।
श्वेता ने कसौटी जिंदगी की के अलावा नागिन, सजन रे झूठ मत बोलो, परवरिश और बालवीर जैसे सीरियलों में काम किया है। आखिरी बार श्वेता तिवारी बेगुसराय सीरियल में देखी गईं थी।
ये हैं कुछ लिस्ट
2001 – कसौटी जिन्दगी की (प्रेरना शर्मा)
2006 – नच बलिए
2008 – जाने क्या बात हुई (आराधना)
2009 – इस जंगल से मुझे बचा
2010 – बिग बॉस सीजन 4
2011 – अदालत (रेवती नागपाल)
2011 – सजन रे झूठ मत बोलो (अर्चना)
2011 – कामेडी सर्कस का नया दौर (होस्ट)
2011 – परवरिश (स्वीटी)
2013 – झलक दिखला जा- 6
2014 – बाल वीर (परी)
Read Also – 50 की उम्र में 18 को दे रही श्वेता तिवारी मात, ऐसी ड्रेस में शेयर की फोटो की जल जाएं अच्छे अच्छे, आपने देखा क्या
फिल्मों में करियर
2004- मदहोशी (तबस्सुम)
2004- आबरा का डाबरा (शिवानी)
2009- अपनी बोली अपना देश (पंजाबी)
2010- बेनी और बबलू (शीना)
2011- बिन बुलाए बाराती (रोजी)
2011- मिले न मिले हम (मेहमान रोल)
2012- मैरिड टू अमेरिका (पत्नी की भूमिका)
2012- येद्यान्ची जत्रा (मराठी)
2012- सल्तनत (उर्दू- पाकिस्तानी फ़िल्म)
ये ट्रॉफी हैं इनके नाम
2003- कळअ अवार्ड बेस्ट ऐक्ट्रेस ड्रामा (कसौटी जिन्दगी की- प्रेरना)
2012-कळअ अवार्ड बेस्ट ऐक्ट्रेस ड्रामा (परवरिश- स्विटी कौर)
श्वेता ने पहली शादी के बाद एक बेटी को जन्म दिया था जो अब 16 साल की हो गई है। उनकी बेटी पलक अब बड़ी होने पर अपनी मॉम के ही नक़्शे कदम पर चल रही है। पलक सोशल मीडिया पर काफी पॉप्युलर हो रही और अक्सर इन्स्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। इनका रिश्ता मां-बेटी से ज्यादा दोस्ती का है।
जब श्वेता ने बेटे का ना रखा तो बहुत ही क्यूट और इमोशलन लाइनें शेयर की…
उन्होंने अपने बेटे के नाम के साथ लिखा, ह्लरेयंश कोहलीङ्घजिस पल उन्होंने (भगवान ने) मेरी बाहों में तुम्हें रखा और तुम मेरी आत्मा में समा गए। फिलहाल श्वेता अपने मदरहुड को इंज्वॉय कर रहीं हैं। इनके बेटे रेंयांस की फोटो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हुईं थीं ।




