दरोगा की परीक्षा देकर लौट रही युवती से चलती कार में गैंगरेप, सड़क किनारे गए फेंक

मथुरा – आगरा से कोसीकलां परीक्षा की एक युवती मंगलवार को आगरा में पुलिस उपनिरीक्षक की भर्ती परीक्षा देने गई थी। शाम साढ़े छह बजे के बाद जब उसे कोई वाहन नहीं मिला, तो वह एक कार में सवार हो गई। कार में तीन-चार लोग पहले से सवार थे। आरोप है कि हाईवे पर कार सवार लोगों ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट की।
उसके साथ सभी लोगों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद कार सवार युवती को कोसीकलां में सड़क किनारे फेंक कर चले गए। राहगीरों ने गंभीर युवती को देख उसके स्वजन को जानकारी दी।युवती के भाई ने तेजवीर पुत्र अज्ञात निवासी पलवल हरियाणा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा का दर्ज कराया है।
मथुरा के थाना कोसीकलां प्रभारी निरीक्षक संजीव त्यागी के मुताबिक युवती की तेजवीर के साथ इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी। वही उसको परीक्षा दिलाने कार से लेकर गया था। अभी कार में तेजवीर के साथ चालक के होने की जानकारी मिली है। तेजवीर का पीड़िता के पास केवल मोबाइल नबंर है। युवती की हालत सही होने पर ही आरोपितों की संख्या व उनके पते के बारे में सटीक जानकारी मिल सकेगी।




