inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद – सैकड़ों भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने NH 130 c मुख्य मार्ग पर किया चक्का जाम, वाहनों का लगा काफिला

गिरिश गुप्ता गरियाबंद – मैनपुर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मैनपुर द्वारा आज बुधवार दोपहर 1 बजे नेशनल हाईवे मार्ग 130 सी मैनपुर गरियाबंद मुख्य मार्ग में चक्का जाम कर दिया गया है और सैकड़ो भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर नारेबाजी किया जा रहा है भाजपा युवा मोर्चा के चक्का जाम के चलते दोनो तरफ वाहनो का काफिला लगा हुआ है बड़ी संख्या मे पुलिस के बल तैनात रहा।

भाजपा युवा मोर्चा मैनपुर मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप ने बताया छत्तीसगढ़़ के भूपेश बघेल सरकार प्रदेश के बेरोजगारो के साथ छल कर रही है जो भी घोषणा राज्य सरकार ने किया था पूरा नही किया जिसके कारण आज युवा मोर्चा को चक्का जाम करने मजबूर होना पड़ रहा है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही है प्रदेश मे किसान, मजदूर सब परेशान है छत्तीसगढ़ मे पेट्रोल मे 78 पैसा तथा डीजल मे 1.45 पैसे घटाकर भूपेश सरकार जनता के साथ छलावा किया है जबकि 25 प्रतिशत वैट घटाकर पेट्रोल डीजल का दाम किया जाना चाहिए, श्री शर्मा ने आगे कहा कांग्रेस सरकार द्वारा बेरोजगार युवको को 2500 रूपयें बेरोजगारी भत्ता देने का घोषणा किया था लेकिन अबतक कोई भी बेरोजगार को बेरोजगारी भत्ता नही मिला है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा ने कहा केन्द्र के नरेन्द्र मोदी सरकार 2022 तक सभी को पक्का मकान प्रधानमंत्री आवास देने का घोषणा किया है लेकिन छत्तीसगढ़ मे भूपेश की सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य पर रोक लगा दी गई है राज्य सरकार को चाहिए कि प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिये राज्य सरकार के हिस्से का कोष तत्काल उपलब्ध करायी जाये, श्री सिन्हा ने आगे कहा राज्य सरकार लगातार छल कर रही है।

इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश कश्यप, सरिता सेन, नंदिनी नेताम, घनश्याम मरकाम ,दैनिक राम मंडावी, बाबूलाल साहू, महेन्द्र सोनी, रूपेश साहू, , राकेश दुबे, कृष्ण कुमार नेताम, हेमंत साहू, दुरूप यादव, गोविन्द यादव, सुकचंद मरकाम, रोहित नेताम, हलधर, अशोक मांझी, हरीश यादव, मनोज निर्मलकर, महेन्द्र फरस, बसंत सोनी, भुनेश्वर चक्रधारी, कुमारी बाई पटेल, गौरी पटेल, कवंल दास वैष्णव, गुरूनारायण तिवारी, विवेक राय ,बॉबी सचदेव, पुलस्त शर्मा, उपेंद्र साहू, इतेश सोनी ,मोनू पांडे, रोहित नेताम ,तुलसी राठौर ,आभाश निषाद, देवकी कश्यप, विमला ध्रुव, सुकारो बाई कश्यप ,टंकेश मोंगरे ,लक्ष्मण ध्रुव ,सहित बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल थे।

Related Articles

Back to top button