inh24छत्तीसगढ़

एसडीएम के रीडर का 5 माह पूर्व ही तबादला,राजस्व विभाग के ऊपर सवालिया निशान खड़े

जशपुर जिले के बगीचा एसडीएम के रीडर का 5 माह पूर्व ही तबादला कर दिया गया था उसके बाद भी आज दिनांक तक एसडीएम वे बाबू को रिलीव नही किया गया जिसे लेकर राजस्व विभाग के विभाग के ऊपर सवालिया निशान खड़े हो रहा है।

बता दे कि 1 जुलाई को एसडीएम कार्यालय के रीडर राजू राम भगत का तबादला सन्ना तहसील में हो गया था. तबादला हुए लगभग 5 माह से ऊपर हो गया है उसके बाद भी आज दिनांक तक रीडर राजूराम भगत का बगीचा तहसील से तबादला न होना सवालों के घेरे में है. आदेश के आपसी सहमति से ट्रांसफर होना बताया गया है

लेकिन सूत्रों के हवाले से पता चला है कि शिकायत ले बाद इनका तबादला हुआ था।इधर रविन्द्र हसदा जिनका बगीचा आपसी सहमति से हुआ है उनका कहना है कि मेरे बच्चे बगीचा में पढ़ाई कर रहे है इसलिए मैंने कलेक्टर साहब से निवेदन कर बगीचा तबादला करवाया था लेकिन मुझे आज दिनक तक रिलीफ नही किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button