inh24छत्तीसगढ़

रायपुर में छात्रा निकली कोरोना संक्रमित, स्कूल को 3 दिन बंद करने का आदेश

कोरोना का प्रकोप अभी भी जारी है। बता दे बिरगांव के हायर सेकंडरी स्कूल में छात्रा कोरोना संक्रमित मिली है। स्कूल में कोरोना की सूचना मिलते ही पालकों में हड़कंप मचा है। तीन दिन तक स्कूल बंद करने की मांग की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की है।

अफसर की माने तो प्रिंसिपल से बात हो गई है। स्कूल तीन दिन के लिए बंद किया जाएगा। कल प्रदेश में मिले थे इतने मरीज – छग स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 20 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी. और 9 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।

Related Articles

Back to top button