inh24छत्तीसगढ़

सरगुजा – लुंड्रा जनपद पंचायत में ईको क्लब के पैसे का चल रहा बंदरबांट, घटिया सामानों की हो रही खरीदारी

सरगुजा जिले के लुंड्रा जनपद पंचायत में ईको क्लब के पैसा का हो रहा बन्दरबाट , बीईओ और बीआरसी के बिना अनुमति स्कूलों में दबाव बनाकर घटिया समान का किया जा रहा सप्लाई का खेल.किसके इशारे पर खेला जा रहा है सप्लाई का खेल।

इस सम्बंध में जब हमने उच्चाधिकारियों से बात की तो उन्होंने साफ मना कर दिया हमने कोई आदेश नही दिया है समान की खरीदी के लिए औऱ ईको क्लब के पैसा स्कूल के प्राचार्य के सहमति से ही खरीदा जा सकता है। इधर संकुल समन्वयकों का कहना है कि बीईओ और बीआरसी कर मौखिक आदेश के बाद ही हमने खरीदी की है।

मिली जानकारी के अनुसार राजनीति प्रेसर देकर शिक्षकों को जबरन ईको क्लब के राशि का फर्जी बिल और घटिया समान देकर पैसा वसूले जाने का मामला सामने आया है।

इस संबंध में जब हमने क्षेत्र के विधायक डॉ प्रीतम राम से बात की तो उन्होंने इस मामले को एक सिरे से खारिज कर कहा कि मुझे आपके माध्यम से जानकारी मिली है अगर बच्चों के हक के राशि शिक्षा समिति के प्रस्ताव के बिना राशि का दुरुपयोग हो रहा है और संबंधित अधिकारियों के मौखिक आदेश से हुआ है तो जांच के बाद सभी दोषियों के ऊपर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button