inh24छत्तीसगढ़

जशपुर – फर्जी आयकर अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार, तीस लाख की ठगी का है आरोपी

पत्थलगांव में नकली आयकर अधिकारी बन कर तीस लाख रुपये की ठगी करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

नकली आयकर अधिकारी मामले का मुख्य आरोपी राकेश गुप्ता को पुलिस ने रायगढ़ से गिरफ्तार किया है.इस आरोपी ने पत्थलगांव में कार्यरत ईसाई मिशन की संस्था राहा से तीस लाख रुपये की ठगी कर ली थी.

संस्था प्रमुख डाक्टर ऐलिजाबेथ ने SP को लिखित शिकायत की थी.इस मामले की जांच के बाद सीसीटीवी फुटेज से मुख्य आरोपी का सुराग लगने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

Related Articles

Back to top button