अगर आप भी खाते हैं अखरोट और बादाम, तो जानें इनमें है कौन कौन से प्रोटीन

दिल्ली। ड्राई फ्रूट्स में प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, इन्हें खाना फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर आप अखरोट और बादाम दोनों चीजें खाते हैं, तो आपको जानना चाहिए कि इनमें से कौन सी चीज खाना आपके लिए ज्यादा हेल्दी होगा.
वजन घटाने के लिए बादाम ज्यादा फायदेमंद
अखरोट और बादाम दोनों ही चीजें विटामिन और हेल्दी फैट से भरपूर होती हैं. बादाम में विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है. इससे आपकी याददाश्त और सीखने की क्षमता बढ़ती है. वहीं अखरोट भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो बादाम खाना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा.
ड्राई फ्रूट्स प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं. अगर आप बादाम खाते हैं, तो इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा और वजन घटाने में मदद मिलेगी. एक रिसर्च के मुताबिक, बादाम खाने वाले लोगों का वजन, बादाम नहीं खाने वालों की तुलना में 65 फीसदी तक कम होता है. वजन कम करने के लिए अखरोट के मुकाबले बादाम ज्यादा फायदेमंद है.
हृदय रोगों का खतरा कम होगा
वैसे बादाम और अखरोट दोनों का सेवन आपको फायदा पहुंचाएगा. अखरोट खाने से अल्जाइमर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा कम होता है और ये आपको हृदय रोगों से भी बचाता है.
भिगोकर खाने से मिलते हैं ज्यादा फायदे
बादाम में मौजूद वसा, प्रोटीन और फाइबर ब्लड शुगर के स्तर को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. अखरोट में अच्छी मात्रा में वसा, प्रोटीन और फाइबर होता है. ब्लड शुगर के मरीजों को इससे फायदा मिलता है. बादाम को रातभर भिगोकर रखने के बाद सुबह इसे खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है और ये गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है. वहीं अखरोट को भी कच्चा खाने की जगह भिगोकर खाना आपको ज्यादा फायदा पहुंचाएगा.



