भाटापारा – पुरानी रंजिश को लेकर हत्या का किया प्रयास, फरार आरोपी गिरफ्तार

कुश अग्रवाल भाटापारा – पुलिस द्वारा फरार आरोपी दिलहरण उर्फ नानू चौहान पिता अन्नू चौहान उम्र 25 साल साकिन नयापारा वार्ड शक्ति वार्ड भाटापारा को तत्काल गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई है। विदित हो कि प्रार्थिया रेशमी यादव पति अशोक बंजारे उम्र 19 साल निवासी नयागंज वार्ड भाटापारा द्वारा दिनांक 01-09-2021 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी।
महिला ने बताया कि पति अशोक बंजारे को आरोपी नानू चौहान पुरानी रंजिश पर से मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर पत्थर से मारपीट कर सीसी रोड मे सिर को पटक दिया जिससे सिर चेहरा मुंह में चोटे पहुचाया है। अशोक बंजारे को बेहोशी हालत में उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर में आरोपी के विरूद्ध धारा 294,323,506 भादवि जोडने धारा 307 भादवि का पंजीबध्द कर आरोपी को गिर. कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।




