ऑयल कंपनी के मैनेजर से 10.80 लाख की लूट, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टर माइंड, पनाह देने वाली मौसी भी गिरफ्तार |

महासमुंद. पुलिस ने पिछले दिनों ऑयल कंपनी के मैनेजर से हुई 10.80 लाख रुपए की लूट के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में एक नाबालिग है। एसपी धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में महासमुन्द पुलिस ने किया लूट की घटना का खुलासा किया। पुलिस ने इस घटना के 72 घण्टे के भीतर ही आरोपियों व लूट की गई नगदी रकम 9,50,500/- रूपये बरामद कर लिए हैं।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी संजीव तिवारी निवासी त्रिमूर्ति कालोनी महासमुन्द मैनेजर परफेक्ट हर्बल एण्ड ऑयल कंम्पनी बिरकोनी ने 2 अप्रैल की रात करीब 9.20 बजे थाना सिटी कोतवाली आकर सूचना दिया कि कंपनी का 10,80,000 रूपये को काले रंग के बैग में रखकर अपने निवास स्थान त्रिमूर्ति कालोनी महासमुन्द मोटर सायकल से आ रहा था कि साराडीह मोड के पास नेशनल हाईवे क्रमांक 353 रोड में दो मोटर सायकल में सवार चार अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बैग में रखे 10,80,000 रूपये छीनकर भाग गये।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने एक्शन लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर वहा से सुक्ष्म से सूक्ष्म जानकारी एकत्रित किया तथा प्रार्थी सेे घटना के संबधित विस्तृत जानकारी प्राप्त किये। टीम के सदस्यों द्वारा अलग-अलग दिशाओ में आरोपियों के पता तलाश हेतु परफेक्ट हर्बल एण्ड ऑयल कंम्पनी बिरकोनी से घटना स्थल साराडीह मोड तक आने जाने वाले रास्ते में नाकाबंदी कर राहगीरो से पूछताछ, होटल, ढाबा चेकिंग, सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया एवं पूर्व में लूट, डकैती में गिरफ्तार आरोपियों की चेकिंग एवं सायबर सेल तकनीकी टीम की सहायता ली गई। अज्ञात आरोपियों के पतासाजी हेतु सरहदी जिला रायपुर, गरियाबंद, बलौदाबाजार एवं खरियार रोड ओडिशा को घटना के बारे में जानकारी साझा कर लूट, डकैती के प्रकरण में पूर्व मे गिरफ्तार आरोपियों की चेकिंग करने के लिए सहायता लिया जा रहा था।
इसी बीच टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बलजीत उर्फ बाॅबी टंडन निवासी वार्ड नं0 04 नयापारा शारदा मंदिर महासमुंद तथा अजय कुमार बांधे,सलीम कुर्रे सा0 नयापारा अछरीडीह एवं उनके एक अन्य साथी को घटना के दिन बिरकोनी औद्योयोगिक के आसपास घूमते देखा गया था। मुखबिर की सूचना पर टीम द्वारा बाॅबी, अजय, सलीम तथा उनके साथी का पता लगाया गया।
तब बाबी एवं सलीम का बिलासपुर सरकड़ा में बाॅबी के किसी रिस्तेदार के यहां होने का पता चला। प्रार्थी के बताये हुलिया एवं संदेही बाबी व सलीम के हुलिये का मिलान होने पर संदेह के आधार उक्त संदेहीओं की तलाश हेतु जिला बिलासपुर पुलिस टीम रवाना किया गया। जहां आवास काॅलोनी सरकड़ा जिला बिलासपुर में दबिश देकर हुलिये के आधार पर दोनो संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ हेतु थाना सिटी कोतवाली महासमुंद लाया गया। संदिग्धों से पृथक पृथक बारिकी एवं कड़ाई से पूछताछ करने पर संदेहियों ने दिनांक 2 अप्रैल को 9.15 बजे अपने अन्य दो साथी अजय कुमार बांघे निवासी नयापारा अछरीहडीह एवं एक अपराची बालक चारों एक साथ मिलकर परफेक्ट हर्बल एण्ड ऑयल कंम्पनी बिरकोनी के मैनेजर से लूटकर काले रंग के बैग में रखे रकम छीनकर भागने की जानकारी दी।
पूर्व कर्मचारी निकला मास्टर माइंड
आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि घटना के मास्टर माइंड अजय कुमार बांधे निवासी नयापारा अछरीडीह जो एक वर्ष पूर्व हर्बल एण्ड ऑयल कंम्पनी बिरकोनी में काम करना एवं कम्पनी के मैनेजर द्वारा अपने पास बैग में नगदी रकम रखकर आना जाना करना जानता था। जिसकी जानकारी अजय कुमार बांघे द्वारा अपने साथियों को बताया गया, फिर सबने मिलकर प्रार्थी को लूटने का योजना बनाया गया।
योजना की जानकारी बाबी द्वारा अपनी मौसी नीतू उर्फ नेहा बंजारे को दिया। योजना अनुसार अजय कुमार बांघे, बाॅबी, सलीम तथा अपचारी बालक दो मोटर सायकल से परफेक्ट हर्बल ऑयल फैक्टरी के पास पहुचकर प्रार्थी के निकलने का इंतजार किये तथा रात्रि लगभग 21ः00 बजे मैनेजर के अपने घर जाने के लिए निकलने पर उसके पीछे मोटर सायकल स्प्लेडर में बाॅबी तथा विधि से संघर्षरत बालक तथा उनके पीछे दूसरे मोटरसायकल एच.एफ. डीलक्स मे अजय कुमार बांघे एवं सलीम कुर्रे बैठकर मैनेजर कर पीछा करते हुये पीछे पीछे चलने लगे।
साराडीह मोड़ के पास सुनसान जगह पाकर बाॅबी तथा विघी से संघर्षरत बालक द्वारा मैनेजर के मोटर सायकल के बगल में अपनी मोटर सायकल लाये और प्रार्थी को धक्का देकर उसे गिरा दिये और अपनी मोटर सायकल वापस घोडारी कीे तरफ मोड लिये उसी दौरान पीछे से दूसरी मोटर सायकल में आ रहे अजय कुमार बांघे एवं सलीम कुर्रे प्रार्थी के पास आये और प्रार्थी के बैग को छीनकर महासमुंद की ओर भागे।
बाद में योजना के अनुसार तुमाडबरी बांधा महासमुंद के पास मिले और वहा पर काला रंग के बैग खोलकर देखे जिसमें 10,80,000 रूपये नगदी रकम मिला। जिसे आपस में बांट लिया। आरोपी अजय बांघे ने 2,70,000 रूपये, विधि से संघर्षरत् बालक ने 35000 रूपये, सलीम से 2,35,000 रूपये एवं शेष रकम 5,25,000 रूपये को बाॅबी ने अपने पास रखा। खाली बैग को बांध में फेंक कर अपने-अपने घर चले गये। बाॅबी द्वारा अपने हिस्से में मिलने रकम मे से 2,50,000 रूपये को घर में छोड़कर घटना के दूसरे दिन योजना अनुसार अपने साथी सलीम के साथ शेष रकम 2,75,000 रूपये को लेकर बिलासपुर गया, जहां उसकी मौसी नेहा उर्फ नीतू बंजारे निवासी बहतराई आवास कालोनी सरकड़ा बिलासपुर सरकंडा ने उनके रहने का व्यवस्था करवाई और बाबी तथा सलीम नेहा उर्फ नीतू को 2,70,000 रूपये दिये।
टीम के द्वारा आरोपियों के कब्जे से आरोपी बाॅबी से 250000 रूपये, आरोपी अजय बांधे से 240500 रूपये, आरोपी सलीम से 200000 रूपये, विधि से संघर्षरत् बालक से 10000 रूपये आरोपी बाॅबी की मौसी नेहा बंजारे से 250000 रूपये लूट के नगदी रकम कुल 950500 रूपये जब्त किया गया एवं आरोपियों के द्वारा आना-जाना, खाना-पीना में 129500 रूपये को खर्च कर देना बताया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के विरूध्द थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द में अपराध क्रमांक 145/23 धारा 392, 34 भादवि के तहत कार्यवाही गई।
सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव के निर्देशन में अनु अधिकारी (पु) महासमुन्द श्रीमती मंजूलता बाज के नेतृत्व में थाना प्रभारी महासमुंद अशोक वैष्णव,सायबर सेल प्रभारी उप.निरी. नसीम उददीन खान ,सउनि. प्रकाश नंद मिनेश धु्रव, आनंद लहरे, प्रकाश ठाकुर, आबिद खान आर. अजय जांगडे़, रवि यादव, कामता आवड़े, छत्रपाल सिन्हा, विजय जांगड़े, अभिषेक सिंह, शौरभ तोमर, शुभम पाण्डेय, विकाश चंद्राकर, चम्पलेश ठाकुर, संतोष सांवरा देव कोसरिया, मुकेश चंद्राकर, धर्मेन्द्र सेन, श्रीकांत मोहंती, लालाराम कुर्रे एवं टीम द्वारा की गई।



