सूरजपुर में पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। सूरजपुर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने आदेश जारी किया है। सूरजपुर एसपी भावना गुप्ता ने आदेश जारी करते हुए 13 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। सूची में 4 निरीक्षक, 8 उप निरीक्षक और एक सहायक उप निरीक्षक के नाम शामिल है।
Read Also – Dhanteras 2021 – इस धनतेरस पर जरूर करें ये उपाय, घर में बरसेगा धन और समृद्धि, होंगे मालामाल
सूरजपुर एसपी भावना गुप्ता ने आदेश में कहा है कि इन अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से उनके नाम के सम्मुख दर्शित स्थल पर अग्रिम आदेश पर्यन्त तक अस्थाई रूप से स्थानान्तरित कर पदस्थ किया जाता है। सर्व राजपत्रित अधिकारी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से रवानगी देते हुए इस कार्यालय को सूचित करना सुनिश्चित करें।





