inh24छत्तीसगढ़
Trending

जशपुर बिग ब्रेकिंग – विसर्जन के लिए जा रही भीड़ के बीच तेज रफ्तार वाहन घुसा, हादसे में 20 से 25 घायल, शहर में मची अफरा तफरी

इस वक़्त की बड़ी खबर जशपुर जिले के पत्थल गाँव से आ रही है। दुर्गा विसर्जन के लिए जा रही भीड़ के बीचों बीच एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन घुस गई और कई लोगो को रौंदते हुए आगे बढ़ गयी। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 20 से 25 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में 5 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना पत्थल गाँव के बाजार पारा में की है।

वहीं दुर्घटना के बाद पूरे शहर में अफरा तफरी का माहौल है। घायलों को हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। पत्थलगाँव एसडीओपी ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाली चारपहिया का पुलिस पीछा कर रही है। दुर्घटना हुई कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. लेकिन कितने लोगों की मौत हुई अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है। उन्होंने बताया कि वह मौके पर पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Back to top button