बिजनेस

आने वाले हफ्ते 6 दिन हैं बैंक बंद, निपटा लीजिये बैंक का काम नहीं तो होगी परेशानी

आने वाले दिनों में दशहरा की छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में बैंक कर्मियों की लम्बी छुट्टी की वजह से आपके इलाके के बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे। ऐसे में आपको बैंक छुट्टियों के बारे में पता होना बेहद जरूरी है। ताकि पहले से सभी वित्तीय कार्य निपटा लें। जिससे आगे कोई परेशानी ना हो।

आपको बता दें कि 13 अक्टूबर महाअष्टमी के कारण अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इम्फाल, कोलकाता, पटना, रांची में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। 14 को महानवमी की वजह से अगरतला, बेंगलुरू, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोलकाता, रांची, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरूअनंनतपुरम में बैंक नहीं खुलेंगे। यानी अगले सप्ताह बैंक सिर्फ सोमवार को देश भर में खुलेंगे। इसके बाद पूरे सप्ताह भर छुट्टियों की वजह से कहीं ना कहीं बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर कोई बैंक से जुड़ा काम है तो उसे आज निपटा लें।

कब-कब बंद रहेंगे बैंक
12 अक्टूबर- महासप्तमी की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
13 अक्टूबर- महाअष्टमी की वजह से अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इम्फाल, कोलकाता, पटना, रांची में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी।
14 अक्टूबर- अगरतला, बेंगलुरू, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोलकाता, रांची, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरूअनंनतपुरम में महानवमी की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
15 अक्टूबर- दशहरा/विजयादशमी की वजह से अगरतला, अहमदाबाद से लेकर तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि इस दिन इम्फाॅल और शिमला में बैंक खुले रहेंगे।
16 अक्टूबर – गंगटोक में बैंक दुर्गा पूजा की छुट्टी रहेगी।
17 अक्टूबर- रविवार की छुट्टी रहेगी
18 अक्टूबर- गुवाहाटी में कटि बीहू की छुट्टी रहेगी।
19 अक्टूबर- अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इम्फाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरूअनंनतपुरम में ईद-ए-मिलाद की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
20 अक्टूबर- अगरतला, बेंगलुरू, चंडीगढ़, कोलकाता, शिमला में वाल्मिकी जयंती की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

शहरों में कुल 13 दिन बैंकों का अवकाश है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अक्टूबर के लिए आधिकारिक बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी की है। जिसके अनुसार अक्टूबर में 21 छुट्टियां है। वह देश के कई शहरों में लगातार बैंक में अवकाश रहेगा। इस 21 दिन की छुट्टियों में साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button