inh24छत्तीसगढ़

रायपुर – पॉलिसी का पैसा दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, खुद को बताया था एजेंट

राजधानी रायपुर में ठगी का मामला सामने आया है। यहां पुराने पॉलिसी की रकम दिलाने का झांसा देकर 9 लाख 40 हजार रुपए की ठगी हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक डीडी नगर रहवासी किशोर बैस के पास एक अनजान नंबर से कॉल आया. एक व्यक्ति ने खुद को भारतीय इंश्योरेंस विकास फंड बैंक का एजेंट बताया।

जिसके बाद आरोपी ने किशोर बैस को उसके पुराने पालिसी की रकम दिलाने का झांसा दिया. बाद में आरोपी ने इस काम के लिए रकम की डिमांड की. आरोपी के झांसे में आने के बाद किशोर बैस ने आरटीजीएस के माध्यम से खाते में 9 लाख 40 हजार रुपए जमा करा लिए. पालिसी का रकम नहीं मिलने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ. पीड़ित के शिकायत पर डीडी नगर थाना पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button