छत्तीसगढ़
गरियाबंद- भारी बारिश ने मचाई तबाही घुटकू नवापारा में सड़क बहा, जिला मुख्यालय से टूटा संपर्क

गिरिश गुप्ता गरियाबंद – जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थिग्राम घुटकु नवापारा मे बीते दिनो पानी कहर बन कर गिरा भारी बारिश के चलते नेशनल हाईवे 130c से लगा ग्राम घुटकुनवापारा मे सड़क ही बह गया जिससे गांव का संपर्क टूट गया और लोग परेशान हो रहे हैं । सड़क बहने के कारण कासरबाय, हरदी, भेजराडीह,बहेराबुढ़ा,कोचवाय दर्रीपारा का संपर्क टूट गया। वही गांव मे कुछ मकाने भी धराशायी हो गया हैं।अब देखना यह है कि लोगो को इस परेशानी से छुटकारा कब मिलता है।



