कलेक्टर ने बीएमओ को किया निलंबित, कार्य में कमजोर परफॉर्मेंस पर हुई कार्यवाही

दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली. इस बैठक में उन्होंने अर्बन बीएमओ डॉ. जामगड़े के कमजोर प्रदर्शन पर नाराजगी जताई और उन्हें तत्काल हटाने के निर्देश दे दिए. उनकी जगह पर सुपेला अस्पताल के प्रभारी अधिकारी डॉ. पीयम सिंह को अर्बन बीएमओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है. डॉ. जामगड़े को उतई स्वास्थ्य केंद्र में भेज दिया गया है.
Read Also – बलौदाबाजार – पुलिस विभाग में ताबड़तोड़ तबादले, छत्तीसगढ़ में आया तबादलों का दौर, देखें सूची
मिली जानकारी के मुताबिक कलेक्टर नरेंद्र भुरे ने कल बैठक में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से हम प्रारंभिक रूप से गंभीर बीमारियों का चिन्हांकन कर सकते हैं. उन्हें उभरने से पहले ही ठीक करने की दिशा में काम कर सकते हैं. इसके लिए सभी बीएमओ को गंभीरता से कार्य करना चाहिए. समीक्षा में पाया गया कि कुछ केंद्रों में इस दिशा में बेहतर कार्य नहीं हो रहा था।
Read Also – BREAKING – कपड़ा सुखानें के दौरान बिजली तार की चपेट में आये नानी और नतनीन की मौत
इसके साथ ही कलेक्टर ने शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी का समय भी बदलने के निर्देश दिए. अब सुबह 10 बजे से 2 बजे तक और शाम 5 बजे से 8 बजे तक यह कार्य करेंगे. कलेक्टर ने बैठक में स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य का काम सबसे महत्वपूर्ण है. इसमें थोड़ी सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. पिछली बैठक में भी इस संबंध में निर्देश दिए गए थे।




