inh24छत्तीसगढ़

BREAKING – कपड़ा सुखानें के दौरान बिजली तार की चपेट में आये नानी और नतनीन की मौत

महासमुंद – कपड़ा सुखानें के दौरान बिजली तार की चपेट में आये नानी और नतनीन की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई है, जो शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 30 की है। घर की मुखिया 45 वर्षीय उकिया बाई नेताम कपड़ा सुखा रही थी। इस दौरान घर में लगे मीटर के कटे हुये तार की चपेट में आ गई। नानी को तार से चिपका देख पास खड़ी नतनीन रीता बघेल दौड़ी और बचाने के चक्कर में खुद भी करेंट की चपेट में आ गई। इस हादसे में दोनों नानी और नतनीन की मौके पर ही तड़पकर मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर आगे की जांच में जुट गई है। इधर घटना की इस जानकारी के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। वहीं एक ही परिवार में दो लोगों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button