कांग्रेस के निशाने पर केंद्र सरकार, चिट्ठी लिखकर सरकारी बंगलों में चूल्हे लगाने की इस विधायक ने की मांग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के एमएलसी दीपक सिंह ने राज्य सरकार के संपदा विभाग (Estate Department) से एक अजीब मांग कर डाली है. विधान परिषद सदस्य ने एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की ऊंची कीमत का हवाला देते हुए विभाग को एक चिट्ठी लिखकर अपने सरकारी आवास पर चूल्हा मांगा है. दीपक सिंह ने एमएलसी होने के नाते सरकारी मकान अलॉट किया गया है.
Read also:- छत्तीसगढ़: बालाजी ट्रस्ट को न्यू रायपुर में मिलेगी 30 एकड़ जमीन, 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को 1000 रूपए मिलेगा
गैस कीमतों का दिया हवाला
विभाग के प्रभारी को लिखे पत्र में कहा गया है कि 2024 से पहले रसोई गैस की ऊंची कीमत से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है. उन्होंने लिखा, “मेरे आवंटित अपार्टमेंट और डालीबाग में बहुमंजिला इमारत के तीनों ब्लॉकों में चूल्हे का इंतजाम सुनिश्चित करें, क्योंकि रसोई गैस सिलेंडर की कीमत की तुलना में लकड़ी और कोयले सस्ते हैं.’
दीपक सिंह ने आगे कहा कि 975 रुपये के एक एलपीजी सिलेंडर को महीने में दो बार फिर से भरना पड़ता है, जबकि चूल्हे पर खाना पकाने की लागत 500 रुपये प्रति माह होगी. दीपक ने कहा कि उनके भवन में रहने वाले ज्यादातर विधायक भी अपने घर में यही इंतजाम चाहते हैं.
Read also:- Big Breaking: कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर…
कांग्रेस के निशाने पर सरकार
कांग्रेस पार्टी ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार पर हमला करती रही है और मांग करती रही है कि केंद्र सरकार की ओर से लगाए गए कुछ टैक्स को हटाकर आम आदमी पर बोझ कम किया जाए. इसे लेकर हाल के दिनों में कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल कई बार सड़क पर उतरकर अपना विरोध भी दर्ज करा चुके हैं.
केंद्र सरकार ने हाल ही में रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी की है और सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 25 रुपये की बढ़ा दी है. इसके साथ अब लखनऊ में 14.2 किलोग्राम के LPG सिलेंडर का दाम बढ़कर करीब 900 रुपये हो गया है. बीते करीब 20 दिन में ही गैर-सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर 50 रुपये महंगा हो चुका है.




