दिल्ली

नरियल हैं एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर, जिसको खाने से शरीर को मिलते हैं अनेकों फ़ायदे..

दिल्ली। नारियल पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ने के लिए पाचन दुरुस्त रहता है। इसके साथ ही वजन कंट्रोल करने में नारियल बेहद फायदेमंद माना जाता है। वैसे तो हमने आपको अक्सर नारियल पानी पीने के फायदे बताए है। मगर इसकी कच्ची गिरी खाने से भी सेहत को बेमिसाल फायदे मिलते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार रोजाना 1 टुकड़ा कच्चे नारियल की गिरी खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। 

इम्यूनिटी बढ़ाए-

नारियल खाने से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल आदि गुण रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ाते हैं।

दिल रहे स्वस्थ-

नारियल में सैचुरेटेड फैट अधिक मात्रा में होता है। रोजाना एक टुकड़ा नारियल खाने से गुड़ कोलेस्ट्रॉल बढ़ने व बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने में मदद मिलती है। ऐसे में दिल संबंधित बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

वजन घटाने में मददगार-

कच्चे नारियल का सेवन करने से भूख कंट्रोल होती है। साथ ही मेटाबॉलिज्म तेज होता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार नारियल खाने से शरीर में जमा एक्सट्रा चर्बी कम होने में मदद मिलती है। ऐसे में वजन कंट्रोल रहता है

गर्मी से दिलाए राहत-

अक्सर ज्यादा तला-भुना वह मसालेदार खाने से पेट में गर्मी बढ़ जाती है। ऐसे में नारियल का एक टुकड़ा खाने से फायदा मिलता है। इससे पेट की जलन शांत होकर ठंडक का एहसास होता है।

गर्भावस्था में फायदेमंद-

प्रेग्नेंसी में नारियल खाने से इम्यूनिटी तेजी से बढ़ती है। ऐसे में मां और गर्भ में पल रहा बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं।

अच्छी नींद दिलाए-

तनाव भरी जिंदगी के कारण बहुत से लोग अनिद्रा से परेशान है। ऐसे में इससे बचने के लिए आप डिनर के 30 मिनट बाद एक टुकड़ा नारियल खाएं। इससे तनाव कम होकर गहरी नींद आने में मदद मिलेगी।

पाचन शक्ति बढ़ाए-

नारियल में फाइबर अधिक होता है। इसके सेवन से पाचन शक्ति तेज होती है। ऐसे में कब्ज, एसिडिटी, अपच आदि पेट संबंधी समस्याओं से बचाव रहता है।

वजन घटाने में मददगार-

कच्चे नारियल का सेवन करने से भूख कंट्रोल होती है। साथ ही मेटाबॉलिज्म तेज होता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार नारियल खाने से शरीर में जमा एक्सट्रा चर्बी कम होने में मदद मिलती है। ऐसे में वजन कंट्रोल रहता है।

Related Articles

Back to top button