तीजा पोरा कार्यक्रम में जब पहुंचे टीएस सिंहदेव, मुख्यमंत्री भुपेश ने भी किया स्वागत, सियासी खींचतान में चर्चाओं का दौर भी शुरू

सियासी घमासान के बीच आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित तीजा पोरा कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव भी पहुंचे। उनके पहुंचते ही स्वंय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे बढ़कर स्वागत किया और मंच पर अपने बगल की कुर्सी पर उन्हे बिठाया।
कार्यक्रम में मौजूद सभी की निगाहे बार-बार वहीं जाकर वहीं टिक जा रही थी लेकिन कहीं से भी दोनों शख्सियत एहसास नहीं होने दे रहे थे कि कुछ हुआ भी है। माहौल भी काफी खुशनुमा था, यहां महिला जनप्रतिनिधियों से लेकर हर तबके से महिलाएं सीएम आवास में ऐसे पहुंची थी जैसे अपने मायका में हैं।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की महक और आयोजन के बीच कहीं पर भी राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक मंच नजर आ रहा था। लेकिन सोशल मीडिया में बाबा के सीएम हाउस पहुंचते ही खबर उनकी तस्वीर के साथ तेजी से वायरल हुआ और एक बार फिर चर्चा छिड़ गई।




