देश विदेश

महिला ने प्रेमी के बच्चे के साथ की क्रूरता, प्राइवेट पार्ट और पीठ को जलाया, गर्लफ्रैंड का खौफनाक कारनामा

सौतेली मां के क्रूर व्यवहार के कई किस्से आपने सुने होंगे, ऐसा ही पिता की गर्लफ्रेंड का बच्चे को प्रताड़ित करने का एक मामला सामने आया है। ये दिल दहला देने वाली खबर तमिलनाडु के वेल्लोर से सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के 8 साल के बच्चे के साथ क्रूरता की। जानकारी के मुताबिक बच्चे के हाथ-पैर, पीठ और प्राइवेट पार्ट के पास जलने के निशान मिले हैं।

Read also:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के खिलाफ पुलिस ने दर्ज कराई एफआईआर से शांत नही होगा ब्राह्मण समाज – नीलकंठ त्रिपाठी

मिली जानकारी के मुताबिक 35 साल के सेत्तू की शादी ईश्वरी नाम की महिला से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। एक बच्चे की उम्र 8 साल और दूसरे की 10 साल है। चार महीने पहले ईश्वरी ने सुसाइड कर लिया, जिसके बाद सेत्तू पड़ोस में रहने वाली वेनी नाम की महिला के साथ रिलेशनशिप में रहने लगा। वेनी बच्चों के साथ मार-पीट किया करती थी।

Read also:- घर के पीछे बाड़ी में शौच करने गई युवती से गांव के युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार..

बीते मंगलवार को 8 साल का बच्चा भागकर अपनी मौसी के घर पहुंच गया। बच्चे को अचानक देखकर उसकी मौसी भी हैरत में पड़ गई। जब बच्चे के पीठ और प्राइवेट पार्ट के पास जलने के निशान देखे तो उसको और भी हैरानी हुई। महिला बच्चे को लेकर गुडियाथम पुलिस स्टेशन पहुंची और मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने बच्चे के बयान के आधार पर शिकायत दर्ज की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button