उत्तर प्रदेशदेश विदेश

प्रेमिका के घर मिलने पहुंचा प्रेमी, आफत में पड़ी जान, पति और उसके दोस्तों ने की जमकर धुलाई

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में प्रेमिका से उसके घर अकेले में मिलने आए युवक की जान आफत में पड़ गई। किसी ने महिला के पति को इसकी सूचना दे दी और फिर पति और उसके दोस्तों ने घर में उसे पकड़कर चप्पलों से उसकी जमकर पिटाई की। यही नहीं दोस्तों ने पिटाई का पूरा वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया। पिटाई करने के बाद आरोपी युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया गया है कि सदर कोतवाली अंतर्गत वर्णी जैन इंटर कालेज के पीछे रहने वाली एक शादीशुदा महिला से उसका प्रेमी अकेले में घर पर मिलने आया हुआ था। इसी बीच किसी ने पति को फोन पर सूचना दे दी. पति भी अपने दोस्तों के साथ घर पहुंच गया. पत्नी को दूसरे व्यक्ति के साथ अकेला मौजूद देखकर पति और उसके दोस्तों ने उसकी जमकर चप्पलों से पिटाई की.

Read also:- Bollywood: शाहबाज ने सोशल मीडिया में सिद्धार्थ के साथ शेयर की तस्वीरें, लिखा इमोंशनल कैप्शन…

प्रेमी को बचाती नजर आई महिला

इस दौरान महिला प्रेमी को बचाती भी नजर आई. उसने यह भी कहा कि सुबह पति और उस युवक ने एक साथ घर में बैठकर चाय पी थी. रात्रि में दोनों ने एक साथ घर में ही शराब भी पी, लेकिन पति इस बात को लेकर नाराज था कि अब दोपहर में युवक अकेला उसके घर में क्या कर रहा था ? पति और उसके दोस्तों ने न केवल युवक की चप्पलों से जमकर पिटाई की, बल्कि पिटाई का वीडियो भी बना लिया. जिस युवक को पकड़ा गया वह चुप-चाप मार खाता रहा, उसने बिल्कुल भी विरोध नहीं किया. पिटाई करने के बाद प्रेमी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है. वहीं अब सोशल मीडिया में पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Related Articles

Back to top button