inh24छत्तीसगढ़

Shri Krishna Janmashtami 2021 – रायपुर में अपनी 1 सूत्री मांग को लेकर महिलाओं ने आवाज बुलंद की और जन्माष्टमी के अवसर पर फोड़ी मटकी…

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दिवंगत पंचायत शिक्षाकर्मी संघ की महिलाओं ने मटकी फोड़ी और अपनी एक सूत्री मांग को लेकर आवाज बुलंद की। दिवंगत पंचायत शिक्षाकर्मी संघ की अध्यक्ष माधुरी मृगे ने बताया कि अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन 41वां दिन है। अभी तक शासन-प्रशासन के प्रतिनिधि ही हम तक नहीं पहुंचे हैं।

सोमवार को जन्माष्टमी पर्व धरना स्थल पर मनाया। उपाध्यक्ष अश्वनी सोनवानी ने बताया कि 26 अगस्त से भूख हड़ताल लगातार जारी है। मीडिया प्रभारी त्रिवेणी ने कहा कि पांच सितंबर तक अनुकंपा नियुक्ति की मांग पूरी नहीं होती तो महिलाएं उग्र हो जाएंगी। वहीं शासन ने सभी विभागों में अनुकंपा नियुक्ति मिल रही है। फिर हम लोगों के साथ शासन-प्रशासन भेदभाव कर रही है। हमें भी योग्यतानुसार अनुकंपा नियुक्ति दी जाए।

रायपुर महासभा ठेठवार यादव समाज छत्तीसगढ़ द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर 31 अगस्त को सरस्वती चौक पुरानी बस्ती में मनाया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे राजभोग आरती और प्रसाद वितरण होगा। शाम छह बजे छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मटका फोड़, जलेबी, केला दौड़ आदि प्रतियोगिता आयोजन किया जाएगा। महासभा के अध्यक्ष रमेश यदु ने बताया कि 30 अगस्त को रात बजे प्राकट्य जन्म उत्सव मनाया गया। इस मौके पर समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस मौके पर महासभा के सचिव राजेंद्र यदु, कोषाध्यक्ष शत्रुहन यादव, संरक्षक अभयराम यदु, दाऊ अंजोर सिंह यादव, सीएल यादव, रायपुर राज ठेठवार समाज के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button