मनोरंजन

Bollywood: पति की याद में तड़प रही सोनम कपूर, वीडियो कॉल में हो रही बात, तस्वीर शेयर कर बयां किया दर्द

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) हाल ही में मुंबई लौटी थीं. लंबे समय से पति के साथ रहने के बाद एक्ट्रेस अपनी बहन रिया की शादी में घर लौटी थीं. लेकिन लौटने के बाद से ही वो अपने पति को मिस करने लगी हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो में दिखाया कि वो अपने पति आनंद अहूजा के साथ वीडियो कॉल पर बात कर रही थीं.

पति को मिस कर रहीं सोनम
पिछले एक साल से सोनम पति के साथ लंदन में रह रही थीं, वहीं बहन रिया कपूर की (Rhea Kapoor Wedding) शादी के लिए वह हाल ही में मुंबई पहुंची थीं. शादी में सोनम पति आनंद आहूजा के साथ 14 अगस्त को अपनी बहन रिया कपूर की शादी में शामिल हई थीं. लेकिन आनंद अब वापस लौट चुके हैं और सोनम उन्हें बुरी तरह मिस कर रही है.

पति का याद में पोस्ट की फोटो
पति को मिस करते हुए एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. फोटो में आनंद ने सेमी-फॉर्मल आउटफिट पहना हुआ है, जबकि सोनम ने ब्लश पिंक ड्रेस पहने दिख रही हैं. रोमांटिक अंदाज में सोनम और आनंद की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पोस्ट साझा करते हुए सोनम (Sonam Kapoor) ने कैप्शन में लिखा कि मैं आपको बहुत मिस कर रही हूं, आपको देखने का इंतजार कर रही हूं. पत्नी के इस पोस्ट पर आनंद आहूजा ने रिप्लाई करते हुए लिखा है ‘क्यूट, आप आग लग रही हैं और मैं ऐसा लग रहा हूं, जैसे पता नहीं मैं क्या कर रहा हूं.’

साल 2018 में हुई थी शादी
सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक वीडियो भी पोस्ट किया है. जिसमें लैपटॉप पर उनके पति नजर आ रहे हैं. सोनम कपूर अपनी तरफ कैमरा घुमाकर कहती हैं ‘रिलेशनशिप’. आपको बता दें, सोनम कपूर ने साल 2018 में अपने बॉयफ्रेंड आनंद अहूजा से शादी की थी. दोनों का रिश्ता लंबे समय से चलता आ रहा था.

हाल में हुई बहन की शादी
बता दें, बीते 14 अगस्त को ही सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की बहन और प्रोड्यूसर रिया कपूर ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) के साथ शादी की है. इस शादी में बेहद कम मेहमान शामिल हुए थे. परिवार के अलावा कुछ करीबी दोस्तों ने ही रिया की शादी में शिरकत की थी. सोनम भी बहन की शादी में पहुंची थीं.

Related Articles

Back to top button