inh24छत्तीसगढ़

खाद्य विभाग से सम्बंधित ऑनलाइन-ऑफलाइन ट्रेनिग के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत

कुश अग्रवाल,बलौदाबाजार। उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन उमेश वर्मा ने बताया कि जिलें में खाद्य कारोबारकर्ताओं से कुछ निजी संस्थाओं,व्यक्तियों द्वारा स्वयं को खाद्य विभाग का अधिकारी बताकर ऑनलाईन एवं ऑफलाईन ट्रेनिंग के नाम पर रसीद काट कर अवैध उगाही की शिकायत प्राप्त हुई है। इस संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में किसी भी संस्था को ट्रेनिंग के लिए अधिकार प्रदान नही कि गई है। ना ही वर्तमान समय में किसी भी तरह ट्रेनिंग आयोजन किया जा रहा है। यदि आवश्यकता अनरूप खाद्य विभाग से सम्बंधित ट्रेनिंग दी जाएगी तो इस संबंध में जानकारी व निर्देश कार्यालय द्वारा पृथक रूप से जारी किया जायेगा। वर्मा ने कहा कि जिलें के सभी व्यापारियों,चेम्बर्स ऑफ कार्मस एवं खाद्य कारोबारियों से कोई भी व्यक्ति या संस्था ट्रेनिंग के नाम पर अवैध रसीद काटता हैं तो इसकी शिकायत एवं सूचना तत्काल जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के सम्बंधित अधिकारी उमेश कुमार वर्मा 94077-19770 व संध्या महिलांग मो. 96915-77596 पर संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Back to top button