inh24छत्तीसगढ़

राजधानी में दिन दहाड़े हो रही लूट, महिला से लाखों के जेवर ले भागे आरोपी

रायपुर। राजधानी के डंगनिया इलाके में एक महिला को वशीकरण करके उसके सारे जेवर लूटने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित महिला सरस्वती सोनकर के देवर दीपक सोनकर ने बताया कि ये घटना आज दोपहर 3 बजे की है जब उसकी भाभी अपनी भतीजी के साथ मेडिकल जा रही थी तभी 2 युवक अचानक महिला के पास आकर उसे अपनी बातों में फ़साने लगे। दीपक ने आगे बताया कि उसकी भाभी और बच्ची को वश में करके महिला से उसके पूरे जेवर लूट लिए और महिला को मेडिकल वापस भेज दिया।

Read also:- आशंका: कोरोना का तीसरा लहर मचा सकता हैं कहर, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने ली बैठक

पीड़ित अभी डीडी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराने गए है। दीपक ने बताया कि उसका बड़े भाई का खुद का मोटरसाइकल रिपेरिंग की दुकान है। और आज जो उसकी भाभी से लूटे हुए जेवर की कीमत लगभग ढाई लाख रुपए है। पुलिस जल्द ही मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पतासाजी करेगी। खबर लिखे जाने तक एफआईआर नहीं हुई है

Related Articles

Back to top button