inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: एक बार फिर रेल इंजन हुई हादसे का शिकार, 2 पहिए पटरी से उतरे नीचे

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रेल इंजन हादसे का शिकार हुई है. बता दें बिलासपुर में संटिंग रेल इंजन डिरेल हो गई है. इंजन के 2 पहिए पटरी से नीचे उतर गए हैं. 15 दिन के भीतर रेल इंजन के डिरेल होने की यह तीसरी घटना है. दरअसल बीते कुछ दिनों से बिलासपुर में रेल इंजन के डिरेल होने की घटना बढ़ी है. एक के बाद एक इंजन डिरेल होने की घटना सामने आ रही है.

Read more:- 46 विधायक और सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ सीएम बघेल लौटे रायपुर, स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़

शनिवार को फिर एक संटिंग रेल इंजन हादसे का शिकार हो गई. बताया जा रहा है यार्ड साइंडिग में संटिंग के दौरान इंजन डिरेल हुई है. इंजन के 2 पहिए पटरी नीचे उतर गए हैं. हादसे के बाद रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया है. इंजन को फिर से पटरी पर लाने की कवायद शुरू कर दी गई है.

Related Articles

Back to top button