inh24छत्तीसगढ़

जशपुर – दुर्घटना के बाद अस्पताल में ही पड़ा रहा शव, शव वाहन नही होने से पोस्टमार्टम तक नही हुवा, जनप्रतिनिधियों ने किया जमकर हंगामा

जशपुर जिले के बगीचा में सड़क दुर्घटना में आज तीन लोगों की मौत हो गई।तेज रफ्तार दो बाइक आपस मे टकरा गई जिसमे दो लोगो की मौके पर मौत हो गई और एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अम्बिकापुर रेफर किया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।इधर बगीचा असपताल मे देर शाम तक मृतकों का शव अस्पताल में ही पड़ा रहा और शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया।

इसके बाद नाराज जनप्रतिनिधियों और परिजनों ने अस्पताल परिसर में ही धरना दे दिया और सभी लोग जमीन पर बैठकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। परिजनों का आरोप है की अस्पताल में शव वाहन नहीं था जिसकी वजह से शव को पोस्टमार्टम हाउस नहीं ले जाया जा सका।बाद में मामला बढ़ता देख डॉक्टरों ने अस्पताल परिसर में ही स्थित शव कक्ष में पीएम करने की तैयारी शुरू कर दी।

बता दे कि मौत के घण्टो बाद भी शव का पोस्टमार्टम के लिए जब शव वाहन की व्यवस्था नही हो पाई तब और परिजनों के फरियाद के बाद भी डाक्टरों ने कोई सुध नही ली तो मृतक के परिजनों ने स्थानीय नेता जिला उपाध्यक्ष भाजपा मुकेश शर्मा को दूरभाष पर संपर्क कर घटना के सम्बंध में अवगत कराया. जानकारी मिलते ही मुकेश शर्मा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचकर धरने पर बैठ गया. तब तक धरने पर बैठे रहे कि शव का पोस्टमार्टम न आनन फानन में प्रशासन के द्वारा कांसाबेल से शव वाहन व्यवस्था कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अब भाजपा स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था को लेकर 14 सितम्बर को प्रदेश अध्यक्ष भाजपा विष्णुदेव साय के नेतृत्व में धरने पर बैठेगी।

Related Articles

Back to top button