inh24छत्तीसगढ़

46 विधायक और सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ सीएम बघेल लौटे रायपुर, स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़

रायपुर: प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल आज दोपहर दिल्ली दौरे से वापस लौटे। इस दौरान सीएम बघेल के साथ 46 विधायक और महापौर, निगम मंडल के अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेता भी रायपुर पहुंचे। बताया जा रहा है कि सभी विधायक विशेष विमान से रायपुर पहुंचे हैं। सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस नेताओं के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

Read also:-भाइयों… उसका नाम भूपेश बघेल है -राजकुमार सोनी

आपको बता दें कि कल दिल्ली में सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बीच लंबी बैठक हुई थी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ की योजनाओं सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ आने के लिए न्योता दिया।

Related Articles

Back to top button